Tuesday, October 20th, 2026

PM इमरान ने संसद में साबित किया बहुमत

इस्लामाबाद
पाकिस्तान की संसद में शनिवार को इमरान खान सरकार के पक्ष में विश्वास मत का सामना करने पहुंचे। सीनेट चुनाव में मिली हार से किरकिरी होने के बाद उन्होंने विश्वास मत का ऐलान कर दिया था। हालांकि, विपक्षी पार्टियों ने इसका बहिष्कार किया। संसद के अंदर जब इमरान वोटिंग के लिए तैयार हो रहे थे, बाहर प्रेस ब्रीफिंग चल रही थी जिसे इमरान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों ने निशाना बना डाला।

पूर्व PM को दौड़ाया
संसद के अंदर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सरकार के समर्थन में विश्वास-मत पेश किया जिसके लिए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सत्र बुलाया था। इस दौरान संसद के बाहर इकट्ठा हुए विपक्षी नेताओं के खिलाफ समर्थकों ने पहले नारेबाजी की। यहां तक कि पूर्व PM शाहिद खकान अब्बासी और PML-N के दूसरे नेताओं के साथ बदसलूकी भी की।

संसद के बाहर PMLN नेता एहसान इकबाल को निशाना बनाकर जूता तक चलाया गया जो उनके सिर पर आकर लगा। हालांकि, उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी और अपने समर्थकों का अभिवादन करते रहे।

 

 

#PM इमरान

Source : Agency

पाठको की राय