Wednesday, October 21st, 2026

PM मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे 'मन की बात' 

नई दिल्ली
आज पीएम मोदी सुबह 11 बजे अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। यह उनका 74वां संबोधन होगा। इस दौरान वो कोरोना वायरस के बढ़ते केस, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों का जिक्र कर सकते हैं। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर 2014 को पीएम मोदी के 'मन की बात' प्रोग्राम की शुरूआत हुई थी। तब से लगातार इसके प्रसारण का सिलसिला जारी है। महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी जनता से रेडियो के जरिए अपने 'मन की बात' करते हैं। ये विशेष कार्यक्रम 18 क्षेत्रीय भाषाओं और 33 बोलियों में भी प्रसारित किया जाता है। 

हाल ही में RTI में खुलासा हुआ था कि इस कार्यक्रम पर 7.29 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि इससे ऑल इंडिया रेडियो को 30.28 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं: PM मोदी अपने पिछले कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि जब मैं 'मन की बात' करता हूं तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच, आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं। उन्होंने इस कार्यक्रम में 'तिरंगे' से लेकर 'क्रिकेट की पिच' तक का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। इस बार 26 जनवरी की परेड में भारतीय वायुसेना की दो महिला ऑफिसर ने नया इतिहास रच दिया। 

क्षेत्र कोई भी हो, देश की महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। तो वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।

 

#PM मोदी

Source : Agency

पाठको की राय