PM मोदी आज नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 पर शुरू होगा। आपको बता दें कि इस बार के शो की थीम 'शेपिंग द फ्यूचर टूवार्ड्स ए बेटर नॉर्मल' है, PMO की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। इस खास कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के 1600 प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं और यह कार्यक्रम 17-19 फरवरी के बीच में होगा, जिसमें 30 उत्पाद दिखाए जाएंगे।
अकेले इंडिया में ये सबसे अधिक निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्द्ध कराता है। गौरतलब है कि नैसकॉम साल 1988 में स्थापित हुआ था और इसके अब तक 2800 से ज्यादा सदस्यों ने उद्योग के 90% राजस्व का गठन किया है। 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने को प्रयासरत सरकार आपको बता दें कि नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाया गया अहम कदम है। मालूम हो कि पीएम मोदी और उनकी सरकार लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने को प्रयासरत है।
पीएम मोदी ने कहा है कि यदि हम ठान लें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं, कोई राह मुश्किल नहीं, हमें इंडिया को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' की ये भव्य इमारत, 5 खंभों (पिलर) पर खड़ी होगी और ये 5 स्तंभ निम्नलिखित है। पहला पिलर इकोनॉमी दूसरा पिलर इन्फ्रास्टक्चर तीसरा पिलर सिस्टम चौथा पिलर जनसांख्यिकी है। पांचवा पिलर Demand यानि मांग है।

पाठको की राय