Wednesday, October 21st, 2026

PLA सैनिकों की मौत से चीन में मच गया बवाल, हेट मैसेज, अपशब्द व गाली-गलौज पर उतर आए

 नई दिल्ली 
चीन ने कबूल कर लिया कि उस खूनी झड़प में उसके भी चार सैनिक मारे गए थे और एक रेस्क्यू के दौरान मरा था। पीएलए की सेना की मौत को लेकर ड्रैगन के इस खुलासे के बाद चीन में बवाल मच गया है, चीनी लोग बौखलाए गए हैं और अब वह हेट मैसेज, अपशब्द व गाली-गलौज पर उतर आए हैं। इतना ही नहीं, वहां की सोशल मीडिया में भारत विरोधी संदेशों की बाढ़ आ गई है और अपनी खीच उतारने के लिए चीनी सोशल मीडिया यूजर्स अब बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बना रहे हैं। बता दें कि गलवान घाटी हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे, वहीं चीन ने अपने सैनिकों की मरने की बात को आठ महीने तक दबाए रखा, जिसे लेकर भी वहां के लोगों में काफी रोष है। 

गलवान घाटी हिंसा को लेकर चीन के खुलासे के बाद चीन में भारतीय दूतावास के वीवो अकाउंट ( ट्विटर की तरह वाला अकाउंट) को अपमानजनक संदेशों से टारगेट किया जा रहा है। बता दें कि पीएलए डेली न्यूजपेपर में शुक्रवार को चीन ने दावा किया कि उसके चार सैनिक मारे गए थे और एक घायल हुआ था, जो बाद में रेस्क्यू के दौरान मर गया। इस खुलासे के बाद चीन के लोग काफी भावनात्मक हो गए हैं और चीनी सरकार पर अपनी बौखलाहट और खीझ उतारने की बजाय भारतीय दूतावास के वीवो अकाउंट पर गाली-गलौज कर रहे हैं और अपमानजनक संदेशों से टारगेट कर रहे हैं।

चीनी सैनिकों के मारे जाने की खबर के बाद वहां के नागरिकों में इमोशन अपने हाई लेवल पर है। चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीएलए के सैनिकों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी प्रकाशित करने के लिए एक व्यक्ति को नानजिंग शहर में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि इस खुलासे के बाद चीन ने चालाकी दिखाते हुए गलवान संघर्ष के कई वीडियो भी जारी किए। शुक्रवार को पिछले साल जून में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गाल्वान घाटी में हुई झड़प के कई कथित वीडियो कई वेबसाइटों पर अपलोड किए गए और इन्हें लाखों लोगों ने देखा। हालांकि, इनमें से किसी भी वीडियो में यह दावा नहीं किया गया है कि भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं।
 

 

#चीन में मच गया बवाल

Source : Agency

पाठको की राय