कोरोना संक्रमण को रोकने जबलपुर में एक दिन का टोटल लॉक डाउन
जबलपुर
कोरोना संक्रमण को रोकने लागू किए गए एक दिन के लॉक डाउन का जबलपुर में खासा असर रहा। व्यवसायिक गतिविधियों पर पूर्णत: प्रतिबंध के साथ ही आवाजाही पर रोक लगी होने के कारण शहर के हर इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। सिर्फ दवा दुकान, दूध आदि के अलावा 10 पेट्रोल पम्पों को इससे छूट दी गई।
वीरान सड़कों पर जरूरी कार्य से आने-जाने वालों को परिचय-पत्र दिखाने पर मोहलत दी जा रही थी। दोपहर होते तक टोटल लॉक डाउन के बीच चौराहों-तिराहों पर खड़े पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मुताबिक फील्ड पर अधिकारियों को रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि मुख्य बाजार के अलावा शहर के हर मोहल्ले में लोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई और मास्क न लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

पाठको की राय