Thursday, October 22nd, 2026

12 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

रायपुर
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान के तहत आये दिन नशीले पदार्थों की तस्करी करते आरोपी धरे जास रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के आजाद चौक व कबीर नगर पुलिस थाने ने घेरेबंदी कर एक आरोपी को 12 ग्राम हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास बताई जा रही है।


आजाद चौक व कबीर नगर थाने ने इस बारे में संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हीरापुर में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के रिंगरोड नंबर दो के बंगाली होटल के पास से नशे का सौदागर धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा को घेराबंद कर पकड़ा गया। उसके पास से लगभग 12 ग्राम हिरोइन जब्त की गई। आरोपी पंजाब से ट्रांसपोर्ट के जरिए ड्रग्स की तस्करी करता था, पुलिस आरोपी धर्मजीत को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की ब्रिकी किए जाने की मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने आदतन तस्कर धरमजीत सिंह उर्फ धर्मा के पास ग्राहक बनकर मादक पदार्थ खरीदने गया। जैसे ही सौदागर धर्मजीत ने हिरोईन को दिया पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। धर्मजीत सिंह के खिलाफ धारा 22बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि शहर के विभिन्न थानों के द्वारा धर्मजीत सिंह को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

#गिरफ्तार

Source : Agency

पाठको की राय