Thursday, October 22nd, 2026

ओडिशा सरकार ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों की हॉस्टल फीस को किया माफ 

भुवनेश्वर
ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की हॉस्टल फीस को माफ करने की घोषणा की है। दरअसल, सरकार ने ये फैसला कोरोना महामारी की वजह से लिया है। राज्य सरकार ने अप्रैल 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच की फीस को माफ कर दिया है। सरकार ने 17 हजार से ज्यादा हॉस्टलों की फीस को माफ कर दिया है। 

5 करोड़ से ज्यादा का होगा नुकसान एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शिक्षा विभाग ने ये फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन पीरियड में हॉस्टल बंद रहे थे। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने में 5.10 करोड़ का नुकसान होगा। इससे पहले, सरकार ने लगभग 30,000 आईटीआई छात्रों की छात्रावास फीस की माफी की घोषणा की थी।

 

#ओडिशा सरकार

Source : Agency

पाठको की राय