अब हर 3 किलोमीटर पर होगा चार्जिंग प्वॉइंट : केजरीवाल सरकार
नई दिल्ली
केजरीवाल सरकार दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल पर अधिक जोर दे रही है। इसी के तहत केजरीवाल सरकार ने 'स्विच दिल्ली' अभियान चलाया हुआ है, जिसे 4 हफ्ते हो चुके हैं। 'स्विच दिल्ली' अभियान के तहत दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इसके तहत परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने लक्ष्य रखा है कि अगले 6 महीनों के अंदर राजधानी में 500 नए चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। इस लक्ष्य के पूरा हो जाने के बाद वाहन चालकों को हर तीन किलोमीटर पर चार्जिंग प्वॉइंट की सुविधा मिल जाएगी।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए डीईआरसी (दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) ने ईवीएस चार्ज करने के लिए दरों में कटौती की है। आवासीय चार्जिंग स्टेशन को 4.5 रुपये के हिसाब से, जबकि हाई टेंशन वाले सार्वजनिक चार्जिंग स्थान पर 4 रुपये की दर से भुगतान करना होगा। 'स्विच दिल्ली' अभियान के तहत दिल्ली सरकार लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही चार्जिंग प्वॉइंट की जानकारी भी दे रही है।

पाठको की राय