राहुल गाँधी की तरह देश में और कोई साहसिक नेता नहीं - विकास
असम (डिबु्रगढ़)
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,असम चुनावों में स्टार प्रचारक विकास उपाध्याय ने कहा, देश में एक मात्र नेता राहुल गाँधी ही हैं जो पढ़े लिखे काफी संख्या में युवाओं के बीच खुले मंच पर हर विषय पर खुल कर चर्चा और तर्क वितर्क करने की साहस रखते हैं। जबकि भाजपा या अन्य किसी नेता में ऐसा साहस नहीं जो आज के इन युवा पीढी का जवाब भी दे सकें। उन्होंने दावा किया कि इस बार असम में कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा वोट हासिल होगा और यह बढ़ कर 41 फीसदी तक जा पहुँचेगा। इस तरह कांग्रेस महागठबंधन 80 से भी ज्यादा सीटें जीत कर सत्ता में वापसी करेगी।
उपाध्याय पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं,इस चुनाव में असम के लोग भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। इसके वजहों को वे स्पष्ट करते हुए कहते हैं,भाजपा पूरे कैम्पनिंग में कहीं भी अपनी सरकार के बीते पांच साल के उपलब्धियों को गिनवाने की वजाए सभाओं में हिंदुत्व, मुगलों का शासन आ जाएगा जैसी बातें कर बीजेपी अजमल के नाम से हिंदुओं को डराने की कोशिश कर रही है और इस बात को वे आज नहीं बल्कि पहले भी कह चुके हैं, ताकि हिंदू वोट का फायदा भाजपा को मिल जाये। पर ऐसा नहीं होने वाला। असम के लोग प्रदेश का सिर्फ विकास चाहते हैं। भाजपा सांप्रदायिक धुव्रीकरण कर पहले चरण में जिन 40 सीटों पर मतदान होना है के हिंदू वोट उन्हें मिल जायेंगे की आस लगाए बैठी है वह गलतफहमी में है।
जीत के जादुई आंकङों को ले कर बताते हैं,2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब 31 फीसदी वोट मिले थे, जो बीजेपी को मिले वोट प्रतिशत से ज्यादा था।बीजेपी को 29.5 फीसदी वोट मिले जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस शासन के खिलाफ एक मजबूत एंटी इनकंबेंसी फैक्टर था। जिससे इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद अधिकांश सीटों पर कांग्रेस बहुत कम अंतर से हारी थी।इसका बड़ा कारण था कांग्रेस-एआईयूडीएफ ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था इस वजह से खासकर मुस्लिम वोट बंट गए थे जिसका बीजेपी को फायदा मिला। पर इस बार हम साथ हैं। नतीजन हमें हिन्दू मुस्लिम दोनों के वोट मिलेंगे। अपर असम से ही कांग्रेस को इस गठबंधन के चलते 12 सीटों पर अतिरिक्त सीधा फायदा मिलेगा।

पाठको की राय