Monday, October 19th, 2026

महाकाल मंदिर में बिना मास्क प्रवेश नहीं

उज्जैन
 कोरोना संक्रमण के कारण ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव हुआ है। इसके तहत दर्शनार्थियों को रात आठ बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। रात नौ बजे से पहले सभी दर्शनार्थियों को मंदिर परिसर से बाहर आना होगा। श्रद्धालु 20 मार्च से शयन आरती दर्शन नहीं कर सकेंगे।

 लगातार कोरोना के मरीजों के बढ़ने की वजह से मंदिर प्रबंधन ने गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश और भस्मारती में शामिल होने की प्रक्रिया को फिर से आगे बढ़ा दिया है। वहीं, मास्क के बिना ना भक्त और ना ही पंडे-पुजारी अब मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। बात दें कि कुछ दिन पहले महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया था कि महाशिवरात्रि के बाद पहले सोमवार से भस्म आरती में भक्तों को प्रवेश मिलने लग जाएगा।

महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंदिर समिति ने रात 8 से 10 बजे तक के अग्रिम बुकिंग दर्शन स्लाट को बंद कर दिया है। पूर्व में जिन श्रद्धालुओं ने रात आठ से 10 बजे के बीच दर्शन की अग्रिम बुकिंग करा ली है, वे रात 8 बजे के पहले आकर दर्शन कर सकते हैं।

रात नौ बजे तक मंदिर को पूरी तरह खाली कराया जाएगा। बता दें कि लाकडाउन लगने से लेकर जनवरी 2021 तक शयन आरती दर्शन पर रोक लगी हुई थी। फरवरी में ही शयन आरती दर्शन पर लगी रोक को हटाया गया था। अब कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर इस पर रोक लगा दी गई थी।

 

#महाकाल मंदिर

Source : Agency

पाठको की राय