Tuesday, October 20th, 2026

नेहा कक्कड़ करती हैं इस खास तेल का उपयोग, आप भी करें ट्राई

नेहा कक्कड़ की खूबसूरत आवाज ही नहीं बल्कि इनका बेदाग निखार भी फैंस को लट्टू बनाकर रखता है। टीवी रिऐलिटी शो हो या फिर स्टेज परफॉर्मेंस नेहा हर जगह रॉक करती हैं। यही वजह है कि नेहा की ज्यादातर फीमेल फैंस इनसे इनके दमकते रूप का राज जानना चाहती हैं। क्योंकि इतनी व्यस्तता के बीच नेहा कैसे हर समय फ्रेश दिखती हैं, यह बात सभी को हैरान करती है।

नेहा कक्कड़ अपने चेहरे पर एक भी दाग या निशान नहीं रहने देती हैं। ऐक्ने चेहरे पर आता बाद में नेहा उसके खात्मे और उसके दाग की छुट्टी का इंतजाम पहले कर लेती हैं! हां, ये बात बिल्कुल सही है। क्योंकि अपने बेदाग रूप का सीक्रेट शेयर करते हुए नेहा ने हाल ही एक ताजा पोस्ट की है। जिस पर फैंस का इन्हें खूब प्यार मिल रहा है।

नेहा बताती हैं कई समस्याओं का एक समाधान
नेहा कक्कड़ अपने स्किन केयर रेजीम के बारे में जानकारी देते हुए लिखती हैं 'अगर किसी एक मैजिकल चीज के बारे में आप मुझसे पूछें, जिसके बिना मैं रह नहीं सकती तो वह है-टी ट्री असेंशियल ऑइल।' असेंशियल ऑइल की खूबियों के बारे में बताते हुए नेहा लिखती हैं कि यह कई समस्याओं का एक समाधान है। जैसे,
-ऐक्ने
-त्वचा में जलन, खुजली
-डैंड्रफ, इत्यादि।

इस तरह उपयोग करना होता है टी-ट्री ऑइल
टी-ट्री असेंशियल ऑइल को सीधे त्वचा पर उपयोग नहीं करना होता है। बल्कि इसे किसी अन्य ऑइल के साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है। साथ ही टी-ट्री असेंशियल ऑइल की मात्रा भी बहुत कम ली जाती है। बोलचाल की भाषा में इस तेल की प्रकृति की बात करें तो यह तेल बहुत तेज होता है और जल्दी रिऐक्ट करता है।
-त्वचा के दाग-धब्बों
- ऐक्ने स्कार्स
-पिंपल्स
-स्किन इरिटेशन जैसी कई समस्याओं का यह आसान और प्रभावी सलूशन है।


ब्लैंड तैयार करने की विधि
त्वचा पर टी-ट्री असेंशियल ऑइल का उपयोग करते समय आप इस तरह सही मिक्स या ब्लैंड तैयार करें।
-1 चम्मच नारियल, बादाम या जैतून का तेल
-2 से 3 बूंद टी-ट्री असेंशियल ऑइल

आप चाहें तो नारियल तेल, बादाम तेल और जैतून का तेल तीनों को मिलाकर एक चम्मच मिक्स ऑइल बनाएं और फिर इसमें 2 से 3 बूंद टी-ट्री असेंशियल ऑइल मिला लें। तैयार ब्लैंड को आप अपने चेहरे, गर्दन या फिर पूरे शरीर पर भी उपयोग कर सकती हैं।

जल्दी ग्लोइंग स्किन पाने का यह एक आसान समाधान है। इस बात को सुनिश्चित करें कि यह ब्लैंड स्किन पर आप नहाने के तुरंत बाद लगाएं या फिर चेहरा धोने के बाद ही इसे अप्लाई करें। ताकि स्किन पोर्स के जरिए यह ब्लैंड जल्दी आपकी स्किन पर असर दिखाए। आप चाहें तो नेहा का पसंदीदा टी-ट्री ऑइल Organic Harvest Tea Tree Essential Oil ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।


दिल लूटने वाली सुंदरता
नेहा का चेहरा भरा हुआ है, माथा चौड़ा है और बाल घुंघराले हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए नेहा शानदार तरीके से मेकअप करती हैं और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को कई गुना बढ़ा लेती हैं। आपने देखा होगा कि आमतौर पर नेहा आई मेकअप ही करती हैं। वह भी ज्यादातर समय बहुत लाइट होता है। यानी कोहल, मस्कारा, काजल और आइशैडो।

इन आई मेकअप प्रॉडक्ट्स से नेहा की आंखें हाइलाइट भी होती हैं और देखनेवालों की नजरें उनके चेहरे पर फोकस रहती हैं। बाकी का बचा हुआ काम उनकी जानलेवा मुस्कान और खूबसूरत गाल कर देते हैं। बहुत ही कम ऐसे इवेंट्स होते हैं, जिनमें नेहा को आपने डार्क लिपस्टिक लगाए हुए देखा हो। क्योंकि नेहा के चेहरे पर नैचरली इतना ग्लो है कि इन्हें किसी हाइलाइटर की जरूरत नहीं पड़ती है।

नेहा को पसंद है यह बात
साथ ही नेहा के लिपस्टिक के उपयोग से बचने की एक वजह यह भी हो सकती है क्योंकि लिपस्टिक से स्किन टोन का फ्लो ब्रेक होता है। और नेहा की हाइट बहुत अधिक नहीं है, ऐसे में हो सकता है कि नेहा ऐसी किसी चीज का उपयोग ना करना चाहें,जो हाइट को कम दिखाने का काम करती है। नेहा सोशल मीडिया पेज पर आप इस बात को साफतौर पर देख सकती हैं कि नेहा ज्यादातर समय ऐसी नेकलाइन्स का चुनाव करती हैं, जिनमें हाइट अधिक लगती है।

नेहा के खुले बाल
नेहा अपने बालों को भी अक्सर खुला रखती हैं। ऐसा कम ही होता है, जब आप उन्हें हेयर बांधे हुए देखेंगे। लेकिन यदि नेहा बाल बांधती भी हैं तो अक्सर हाई बन या हाई बैक बन बनाती हैं, जो कि सामने से देखने पर साफ नजर आता है। इससे चेहरे की सुंदरता तो बढ़ती ही है, एक्सट्रा हाइट भी ऐडऑन होती है, जो आपकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ाने का काम करती है। हमें लगता है कि नेहा कक्कड़ का ये ब्यूटी सीक्रेट और मेकअप टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। आप अपने सुझाव हमें कमेंट करके दे सकती हैं। यह टी-ट्री ऑइल Old Tree Tea Tree Essential Oil for Skin भी बहुत पसंद किया जाता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय