Thursday, October 22nd, 2026

नक्सली पहले हथियार छोड़ें फिर होगी बातचीत - भूपेश

रायपुर
नक्सली नेता विकल्प के पत्र में सरकार के साथ शांतिवार्ता के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक कहा है कि इसके लिये नक्सलियों को हथियार छोडऩा होगा। उन्होंने कहा, मैं पहले ही कहता रहा हूं नक्सली सबसे पहले हथियार छोड़ें। लोकतंत्र पर विश्वास व्यक्त करें। उसके बाद ही उनसे बातचीत हो सकती है।असम में स्थिति अब स्पष्ट होती जा रही है। कांग्रेस वहां स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

असम चुनाव प्रचार से लौटे मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार कहती है कि किसानों को एक रुपए भी बोनस नहीं देना है। दूसरी तरफ डॉ. रमन सिंह कहते हैं डेढ़ साल बाद राशि दी जा रही है। यह गलत बात है। हम डेढ़ साल बाद राशि नहीं दे रहे हैं। यह राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि है जो इसी वित्तीय वर्ष में दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने किहा, डॉ. रमन सिंह अपने बयानों से दिल्ली में बता रहे हैं कि हम धान पर बोनस दे रहे हैं। इसीलिए केंद्र सरकार की ओर से हमारे चावल की खरीदी को रोका गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डॉ. रमन सिंह प्रदेश के किसानों के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेश के किसान इस बात को अच्छे से समझ रहे हैं। डॉ. रमन सिंह के दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात के एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उम्मीद करता हूं कि इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विषय में भी बात की होगी। छत्तीसगढ़ से चावल उठाव का कोटा बढ़ाने पर भी उन्होंने अपनी बात रखी होगी।

 

#नक्सली#भूपेश

Source : Agency

पाठको की राय