एनएस मैकेअप आर्टिस्ट स्टुडियों एण्ड एकेडमी रायपुर को मिला बेस्ट मेकअप मेन का अवार्ड
रायपुर
अंबिकापुर में टचवुड द्वारा छत्तीसगढ़ ब्राइडल शो विद अवार्ड सेरेमिनी का आयोजन किया गया जिसमें एनएस मैकेअप आर्टिस्ट स्टुडियों एण्ड एकेडमी ने राजधानी रायपुर की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए इसमें भाग लिया और उन्हें बेस्ट मेकअप मेन का अवार्ड प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुंबई से आए मेकअप आर्टिस्ट राजू दादा व छत्तीसगढ़ सिनेमा के निमार्ता-निर्देशक मोहन सुंदरानी उपस्थित थे।
अंबिकापुर के मोहिनी देवी भवन में आयोजित टचवुड द्वारा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ ब्राइडल शो विद अवार्ड सेरेमिनी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 20 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस समारोह में रायपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए एनएस मैकेअप आर्टिस्ट स्टुडियों एण्ड एकेडमी ने भी भाग लिया। अवार्ड शो के दौरान रैम वॉक का भी आयोजन किया गया, रैम वॉक में छत्तीसगढ़ के टॉप मॉडलों ने ही भाग लिया और उन्हीं का एनएस मैकेअप आर्टिस्ट स्टुडियों एण्ड एकेडमी रायपुर ने मेकअप किया था और एक-एक वे अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने लगे। विशेष अतिथि के रुप में मुंबई से आए राजू दादा, छत्तीसगढ़ सिनेमा के निमार्ता-निर्देशक मोहन सुंदरानी, मिससे सरगुजा रेणुका केरकेटा ने एनएस के मैकेअप आर्टिस्ट द्वारा किए गए मैकअप से इतने प्रभावित हो गए और उन्होंने बेस्ट मेकअप मेन का अवार्ड नरेंद्र, सागर, श्रुति और आरती को प्रदान किया। साल में एक बार मैकअप आर्टिस्टों के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है जिसमें अलग-अलग जिलों से प्रतिभागी भाग लेते हैं।

पाठको की राय