Wednesday, October 21st, 2026

9 अप्रैल से शुरू होगा मुंबई इंडियंस का सफर

नई दिल्ली
9 अप्रैल से शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट 30 मई तक चलेगा। बीसीसीआई की तरफ से रविवार को आईपीएल के नए सीजन का शैड्यूल जारी कर दिया गया। पहले मैच में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत होगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) की तारीखों का इंतजार फैंस लम्बे समय से कर रहे थे। 

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने पहले मैच में विराट कोहली की राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम होगी। यह मैच 9 अप्रैल को  शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 3:30 बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है, ऐसे में उनके फैंस इस बार फिर उनसे जीत की उम्मीदें लगाए हुए हैं। 


मुंबई इंडियंस स्क्वाड 2021: 
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, अनुकूल रॉय, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, एडम माइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युद्धवीर चारक, मेकरो जेनशन, अर्जुन तेंदुलकर।

 

#मुंबई इंडियंस का सफर

Source : Agency

पाठको की राय