Saturday, October 24th, 2026

BSRTC की मंथली बस पास सेवा अब बेहद कम खर्च में

पटना
बीएसआरटीसी ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले नगर सेवा की बसों से यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा के लिए मंथली पास बनवाने की व्यवस्था शुरू की. मंथली पास धारकों को न केवल बसों में यात्रा करने के दौरान टिकट कटवाने से निजात मिल जाता है, बल्कि पूरे माह टिकट पर होने वाला खर्च भी घट कर आधे से भी कम रह जाता है. इसके बावजूद मंथली पास अब तक बहुत लोकप्रिय नहीं हो पायी है. नगर बस सेवा से हर दिन 42 हजार लोग यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इनमें मंथली पास केवल चार हजार लोगों ने बनवाये हैं.

600 रुपये का मंथली पास लेकर कोई भी व्यक्ति पूरे महीना बीएसआरटीसी की नगर सेवा के बसों में शहर के भीतर के 10 रूटों में अनगिनत बार सफर कर सकता है. महिलाओं के लिए 550, छात्र के लिए 500 और छात्राओं के लिए केवल 450 रुपये में यह सुविधा दी गयी है. केवल बिहटा, बिहार शरीफ और हाजीपुर रूट में यह पास काम नहीं करेगा.

लगभग डेढ़ साल पहले मंथली पास सिस्टम शुरू हुई थी. पिछले वर्ष लॉकडाउन से पहले तक मंथली पास बनवाने की गति ठीक थी और लगभग तीन हजार पास जारी किये थे. लेकिन लॉकडाउन के बाद पास बनवाने की गति काफी धीमी हो गयी है और अब तक सब मिलाकर 4000 पास ही जारी हुए हैं. इस वर्ष एक जनवरी से अब तक केवल 142 नये पास जारी हुए हैं जिसमें 102 स्टूडेंट पास हैं.

श्रेणी पास की दर

  • सामान्य पास 600
  • महिला पास 550
  • स्टूडेंट(छात्र) पास 500
  • स्टूडेंट (छात्रा) पास 450

 

#BSRTC

Source : Agency

पाठको की राय