खतरे में पड़ा मोहम्मद शमी का करियर
नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी द्विपक्षीय श्रृंखला में युवा खिलाड़ियों ने अब तक काफी दमदार प्रदर्शन किया है। सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जिस भी नये खिलाड़ी को मौका दिया है उसने मौके को भुनाते हुए उसका बखूबी इस्तेमाल किया है और टीम की प्लेइंग 11 में जगह बनाने को लेकर हो रही प्रतिस्पर्धा को और भी कड़ा कर दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू करने का काम किया और तीनों ही खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में बड़े कीर्तिमान अपने नाम करने का कारनामा भी किया।
इस बीच भारतीय टीम के लिये चोट से वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी कर दम दिखाया है तो तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अहम मौकों पर विकेट चटकाने की अपनी कला से एक्सपर्टस को प्रभावित करने का काम किया। पुणे में खेले गये वनडे मैच में शार्दुल ठाकुर ने दो ओवर के अंदर 3 विकेट लेकर मैच को पलटने का काम किया और जहां पर इंग्लैंड की टीम मैच को आसानी से जीतती नजर आ रही थी उसे अपने नाम कर लिया।

पाठको की राय