Tuesday, October 20th, 2026

मोदी बोले हम - हर स्कीम को स्कैम मुक्त करेंगे , BJP की सरकार बनना तय

मेदिनीपुर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बंगाल में रैलियां कर रहे हैं। बुधवार को वह बंगाल के मेदिनीपुर पहुंचे और यहां एक बार फिर से ममता बनर्जी पर सीधे निशाना साधा। पीएम ने ममता बनर्जी की चुनावी टैगलाइन 'खेला होबै' को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'दीदी ओ दीदी... आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है कि अम्फान की राहत किसने लूटी? गरीब का चादर किसने लूटा?'

पीएम ने कहा कि जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खेला है। पश्चिम बंगाल, यहां का बच्चा-बच्चा, ये खेला समझ गया है।

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में कहा कि जिस बंगाल ने पूरे भारत को वंदे मातरम का नारा दिया. पीएम बोले कि बंगाल की भूमि पर कोई बाहरी नहीं है, गुरुदेव की धरती पर कोई बाहरी नहीं है. टूरिस्ट कहकर मजाक उड़ाया जा रहा है, बंगाल के लोग किसी को बाहरी नहीं मानते. 

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो इसी धरती का ही व्यक्ति ही यहां का मुख्यमंत्री बनेगा. बंगाल में बीजेपी ही हिंसा दूर कर सकती है. बता दें कि बंगाल में पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं. 27 मार्च को पहले चरण के लिए करीब 30 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. 

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता दीदी को उनके पापों की सजा देने के लिए तैयार हैं. जब जनता को जरूरत होती है, तब दीदी दिखाई नहीं देती है. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकार यहां स्कीम को स्कैम बनाने से रोक देगी. बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए अहम वादे किए गए हैं, जिनसे माता-बहनों को लाभ होगा. 

'बाहरी नहीं, हम सब भारत माता की संतान'
पीएम ने कहा, 'पिछले 3 साल से जिस पैसे को दीदी ने मिलने नहीं दिया, उसे मैं देकर रहूंगा। यह वायदा करता हूं। जिस बंगाल ने पूरे भारत को वंदे मातरम की भावना से बांधा है, उस बंगाल में ममता दीदी बहिरा गोतो की बात कर रही है दीदी ओ दीदी... यहां सब भारत माता की संतान।'

 

#स्कीम को स्कैम मुक्त

Source : Agency

पाठको की राय