मोबाइल नंबर ब्लॉक होने का आया फोन, नेट बैंकिंग ओपन करने किया 10 का रिचार्ज, गंवा बैठे 6 लाख 15 हजार
रायपुर
ठगों ने इस बार सीआरपीएफ जवान को अपना शिकार बनाते हुए उसके खाते से 6 लाख 15 हजार रुपये उड़ा लिए। इसके लिए ठगों ने सीआरपीएफ जवान के मोबाइल पर फोन किया और नंबर ब्लॉक होने की बात कहकर उसे अनलॉक करने के लिए 10 रुपये का नेट बैंकिंग के लिए रिचार्ज करने कहा और जैसे जवान ने रिचार्ज किया उसके खाते से चार बार में रुपये निकाल लिए। जवाब ने मंदिरहसौद थाने में अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
मंदिरहसौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसी बाराडेरा स्थित सीआरपीएफ के 65 वीं बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामचंद्र यादव के पास 16 मार्च को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसने आरक्षक का मोबाइल नंबर ब्लॉक होने की बात कही और अनब्लॉक करवाने एक एप्लिकेशन लोड करवाया। ठग ने इसके माध्यम से 10 रुपए का रिचार्ज करने को कहा, जिस पर जवान ने मोबाइल में नेट बैंकिंग ओपन कर 10 रुपए के रिचार्ज के लिए ओटीपी का एक बार प्रयोग किया। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से ठग ने क्विक स्पोर्ट के माध्यम से चार बार में कुल छह लाख 15 हजार 153 रुपये निकाल लिया। रुपये निकलते ही जवान मोबाइल में एक साथ चार बार मैसेज आने से वह परेशान हो गया और तत्काल मंदिरहसौद थाने पहुंचकर अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी हैं।

पाठको की राय