Thursday, October 22nd, 2026

कोलकाता में मंत्री सखलेचा की उपस्थिति में एमओयू

भोपाल

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में गुरुवार को कोलकाता में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम एंड सीएसएम कोलकाता के बीच उज्जैन को साइंस सिटी बनाने के लिए अनुबंध-पत्र पर हस्ताक्षर किया गए।

एमओयू पर एनसीएसएम, कोलकाता की ओर से रामेंद्र कुमार एवं एमपी सीएसटी की ओर से डा. अनिल कोठारी महानिदेशक मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल ने हस्ताक्षर किए।

एमओयू के अनुसार परियोजना की लागत 15 करोड़ 20 लाख रुपए होगी। इसमें केपिटल फंड 11 करोड़ 70 लाख रुपए होगा। यह व्यय आधी-आधी सहभागिता के अनुपात में साझा किया जायेगा। परियोजना के तहत कारपस फंड सादे 3 करोड़ रुपए रहेगा, जिसे भारत सरकार और एमपीसीएसटी द्वारा 20 और 80 के अनुपात में साझा किया जाएगा।

एमओयू हस्ताक्षर की तिथि से प्रभावी हो जाएगा और प्रोजेक्ट पूरा होने तक प्रभावशील रहेगा। एमओयू के अनुसार साइंस सिटी का प्रचालन एवं संधारण एमपीसीएसटी द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जायेगा। इसमें शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति आदि क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्ति रहेंगे।

यह समिति साइंस सेंटर के लिए परामर्शदाता और निगरानी की भूमिका भी निभाएगी।

 

#मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

Source : Agency

पाठको की राय