मिस कांची व मिसेस प्रतिभा रही फैशन एफिनिटी ब्यूटी कांटेस्ट की प्रथम रनर अप
रायपुर। उद्गम संस्था व सन एण्ड सन ज्वेलर्स द्वारा आयोजित फैशन एफिनिटी ब्यूटी कांटेस्ट में चिरमिरी के चर्चा गांव की मिस कांची मिंज व जगदलपुर के किलेपाल गांव की मिसेस प्रतिभा अपने अपने वर्ग में प्रथम रनरअप रहीं। वहीं सरगुजा का रहने वाले विष्णु कुजुर मिस्टर राजधानी बने।
1 से 3 मार्च तक राजधानी रायपुर में फैशन एफिनिटी ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन किया गया था जिसमें कोरिया, सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर, चिरमिरी, बलौदाबाजार, धमतरी, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, भिलाई, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों से 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इवेंट का हर लम्हा काफी यादगार रहा, इसी कड़ी में सरगुजा के रहने वाले विष्णु कुजुर ने जब अपना टैंलेंट का प्रदर्शन किया तो सेलेबे्रटी होस्ट अमन वर्मा ने रिक्वेस्ट किया कि मुझे तुमसे डांस सीखना है और उन्होंने उससे डांस के कुछ स्टेफ्स सीखे। विष्णु कुजुर मिस्टर राजधानी चुने गए। वहीं चर्चा गांव चिरमिरी की मिस वर्ग में कांची मिंज प्रथम रनरअप रही वहीं मिसेस में जगदलपुर के किलेपाल गांव की प्रतिभा ने प्रथम रनरअप का खिताब जीता। मिस्टर छत्तीसगढ़ मयंक सिंह राजपूत (राजनांदगांव), मिस छत्तीसगढ़ सौम्या उपाध्याय (धमतरी), मिसेस छत्तीसगढ़ नीतू सोनी (बिलासपुर) रही। मिससे एम्बेसडर प्रवीणा गोस्वामी (रायपुर), मिससे राजधानी राखी शुक्ल (रायपुर), मिस जयश्री (रायपुर) थर्ड रनरअप, वेद सोनी (रायपुर) मिस्टर फर्स्ट रनरअप, कंचन विश्वकर्मा कोरबा मिस आल राउण्डर का खिताब हासिल किया। इनका चयन छालीवुड एक्ट्रेस स्पंदना पल्ली व सेलेब्रेटी होस्ट अमन वर्मा ने किया। इस इवेंट के सूत्रधार थे अनिता खंडेलवाल,इशांत केसरवानी व रोहित त्रिपाठी।

पाठको की राय