Thursday, October 22nd, 2026

मंत्री सिलावट गाँवों और खेतों में पहुँचकर किसानों से मिले

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का भ्रमण किया। विगत दिनों हुई वर्षा, ओलावृष्टि और आँधी से गेहूँ और चना फसल को हुए नुकसान को देखा। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया हुए कहा कि फसलों का पूरा सर्वे कराया जायेगा, जितना भी नुकसान हुआ है, उसकी राहत दिलवाई जायेगी

मंत्री सिलावट ने अपना भ्रमण ग्राम पिवड़ाय से शुरू किया। उन्होंने यहाँ के किसानों से मुलाक़ात की। किसानों ने बताया कि हाल की ओलावृष्टि से गेहूँ की फ़सल को नुक़सान हुआ है। मंत्री सिलावट ने ग्राम कम्पेल, उण्डेल, सेमलिया रायमल का भ्रमण भी किया। सेमलिया रायमल गाँव में किसानों की कटी हुई लहसुन की फ़सल को हुई क्षति को भी देखा। मंत्री सिलावट इसके पश्चात ग्राम सिवनी और डबल चौकी, नागपुर गाँव पहुँचे। एसडीएम ने बताया कि खुड़ेल तहसील के अन्तर्गत ग्राम पिवड़ाय, कम्पेल, पेडमी, तेल्याखेड़ी, भिंगारिया, सेमल्यारायमल, उण्डेल, खराडिया तथा खण्डेल में फसलों की नुकसानी प्रथम दृष्टया आंकलित की गई है।

किसानों से मिलने बाइक पर बैठकर खेतों तक पहुँचे

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों को देखने के लिए मोटर साइकिल की भी सवारी की। मंत्री सिलावट ग्राम पिवड़ाय में अपना क़ाफ़िला छोड़कर मोटर साइकिल पर बैठे। उन्होंने सकरी गलियों से होते हुए किसानों से मुलाकात की और उसकी समस्याओं को सुना।

 

#Silvat villages

Source : Agency

पाठको की राय