Tuesday, October 20th, 2026

Micromax जल्द ला रही 5G फोन, In Note 1 को मिलेगा एंड्रॉइड 11 अपडेट

 नई दिल्ली 
देश की पॉप्युलर स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स जल्द ही भारत में अपना 5जी फोन लाने वाली है। कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने इस बात का खुलासा यूजर्स के सामने एक वीडियो सेशन में किया। शर्मा ने यह भी संकेत दिए कि माइक्रोमैक्स ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरबड्स भी लाएगी। बता दें कि माइक्रोमैक्स ने पिछले साल Micromax In Note 1 और Micromax In 1b के जरिए स्मार्टफोन बाजार में वापसी की थी। कंपनी की मानें तो इन नोट 1 फोन को अप्रैल में एंड्रॉइड 11 अपडेट भी मिलने जा रहा है। 

5जी पर चल रहा काम
दरअसल राहुल शर्मा ने 11 मिनट का एक वीडियो माइक्रोमैक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने ग्राहकों को सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। एक यूजर ने सवाल किया था कि कंपनी 5जी स्मार्टफोन कब लॉन्च करेगी। इसके जवाब में शर्मा ने बताया कि कंपनी के बेंगलुरु स्थित रिसर्च सेंटर में इस तकनीक पर काम चल रहा है और ग्राहकों को जल्द ही माइक्रोमैक्स का 5जी फोन देखने को मिल जाएगा। हालांकि इसकी कोई समय सीमा का खुलासा नहीं किया गया है। 

 

#5G फोन

Source : Agency

पाठको की राय