Thursday, October 22nd, 2026

वर्चुअल ट्रेनिंग में में मास्टर ट्रेनर और अफसरों ने बताई प्रक्रियाएं

भोपाल
कोरोना काल में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सभी कलेक्टरों को वर्चुअली ट्रेनिंग देने का काम शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते वोटिंग प्रक्रिया में इस बार काफी सावधानियां भी बरती जाएंगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डीवी सिंह ने प्रदेशभर के कलेक्टरों को कहा है कि वे नगरीय और पंचायत चुनाव दोनो के लिए तैयारियां पूरी रखे। आयोग कभी भी चुनावों की तिथियों का एलान कर सकता है इसलिए तारीखों के इंतजार में ना बैठे रहे। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग बार-बार नहीं होगी इसलिए सारी बाते ध्यान से सुनें और समझें।

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से सचिव डीवी सिंह और मास्टर ट्रेनरों ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेशभर के कलेक्टरों, एसडीएम,उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से वर्चुअल चर्चा की। कलेक्टरों को बताया गया कि चुनावों की घोषणा के बाद उन्हें क्या कार्यवाही करना है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच और प्रतीक चिन्ह किस तरह आवंटित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डीवी सिंह ने कलेक्टरों को कहा कि आज जो बातें बताई जा रही है वे सभी ध्यान से सुनें।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र इस बार भी आॅनलाईन जमा कराए जा सकते है। इसके साथ जो शपथ पत्र जमा कराया जाना है वह भी आॅनलाईन जमा कराया जा सकता है। इसकी प्रतियां बाद में जमा कराई जा सकती है। नामांकन पत्रों की जांच में किस तरह से सावधानी रखी जाना चाहिए। कोई भी जानकारी खाली नहीं होना चाहिए। जो जानकारी नहीं है वहां उम्मीदवार से निरंक लिखवाया जाए। प्रतीक चिन्ह किस तरह से आबंटित किए जाने है कौन से प्रतीक चिन्ह मुक्त चिन्हों की श्रेणी में है इसकी जानकारी भी उन्होंने दी। उन्होंने बताया कि चुनावो की तिथियों के एलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसमें मंत्रियों के मतदान क्षेत्रों में दौरे केवल विभागीय बैठक के लिए ही हो सकेंगे।  

चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित वाहनों, लाउडस्पीकर सहित अन्य प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए। आचार संहिता के दौरान किसी तरह की कोई नीतिगत घोषणा नहीं की जाए। चुनाव आचार संहिता लागू होंने के बाद चुनाव कार्य में लगे किसी भी अमले का तबादला बिना आयोग की अनुमति के नही किया जा सकेगा।

डॉ समीरा नईम और अजय काले ने निर्वाचन की घोषणा के बाद की जाने वाली कार्यवाहियों की जानकारी दी।दीपक पांडे ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुति, संवीक्षा और प्रतीक आबंटन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ समीरा नईम औश्र अजय काले ने कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों को यह भी बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन में क्या किया जाना चाहिए। कौन से काम प्रतिबंधित रहेंगे उनपर नजर रखी जाए।

 

#Master trainer

Source : Agency

पाठको की राय