किसान आंदोलन को लेकर मनोज झा ने दिया चर्चा का नोटिस
नई दिल्ली
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज हो गया है। पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की लगातार बढ़ रही कीमतों और कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 100 से भी ज्यादा दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए बजट सत्र के दूसरे चरण में भी हंगामा देखने को मिल रहा है। सोमवार को विपक्ष के हंगामे पर राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू नाराज हो गए और कहा कि वो सत्र के पहले ही दिन सदस्यों पर कोई सख्त एक्शन नहीं लेना चाहते।
मनोज झा कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में दिया नोटिस। विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच मध्यस्थता कानून पर चर्चा शुरू कराने को लेकर कांग्रेस के सांसद आनंद शर्मा भड़क गए. उन्होंने कहा कि सदन की परंपरा रही है कि जब तक सदन के समक्ष उपस्थित किसी विषय का समाधान नहीं निकल आता तब तक किसी और सरकारी कामकाज को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. इस तरह के विषय उठाना विपक्ष का अधिकार है. 3:08 PM, 9 MAR पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर हंगामे के बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित हुई।

पाठको की राय