मैनचेस्टर सिटी ने डि ब्रूइन और महरेज के दो-दो गोल से साउथम्पटन को हराया
मैनचेस्टर
केविड डि ब्रूइन और रियाद महरेज के दो-दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को साउथम्पटन को 5-2 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के टॉप पर अपनी बढ़त 14 अंक की कर ली। डि ब्रूइन ने 15वें और 59वें मिनट जबकि महरेज ने 40वें और 55वें मिनट में गोल दागे। टीम की ओर से एक अन्य गोल इल्काय गुनडोगन (45 प्लस तीन मिनट) ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में किया। साउथम्पटन की ओर से जेम्स वार्ड प्रोज (25वें मिनट) और ची एडम्स (56वें मिनट) ने गोल किए। इस जीत से सिटी के 29 मैचों में 68 अंक हो गए हैं। टीम ने मैनचेस्टर यूनाईटेड पर 14 अंक की बढ़त बना रखी है जिसके 28 मैचों में 54 अंक हैं।
Source : Agency

पाठको की राय