Tuesday, October 20th, 2026

होली के दौरान और होली के बाद ऐसे बनाए रखें अपने नाखूनों की सुंदरता

 

नेल्स हमारे हाथों की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि सेहत को भी दर्शाते हैं। इसलिए त्वचा और बालों की ही तरह इस पर ध्यान देना आवश्यक है। और, अगर आप होली खेलने गए तो समझिए हाथों के साथ नेल्स भी रंगीन हो जाएंगे। फिर होली कलर्स आसानी से नही छूटते हैं।

अधिकतर कलर्स में केमिकल होता, जो नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपके नेल्स होली खेलने के बाद भी साफ-सुथरे रहें तो इन टिप्स को फॉलो करना न भूलें-

आजकल सभी जगह होली की पार्टी आयोजित की जाती है। लोग इस दी। लोग इस दिन के लिए भी खूब तैयार होते हैं। आप कम से कम अपने नेल्स को अट्रैक्टिव तो बना ही सकते हैं। इससे आपके एक पंथ दो काज हो जाएंगे। आपके नेल्स देखने में सुंदर तो लगेंगे ही, होली कलर्स से भी बचे रहेंगे।

होली से एक दिन पहले नेल रिमूवर से नेल पॉलिश हटा लें। कुछ लोग पुरानी नेल पॉलिश के ऊपर ही नई वाली लगा लेते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। यह देखने में तो खराब लगता ही है, बल्कि इससे नेल्स पीले पड़ जाते हैं। उन्हें रिमूव कीजिए और मॉइस्चराइज करें। इसके बाद ही नई नेल पेंट लगाएं।


मॉइश्चराइजर का उपयोग: स्किन की ही तरह नेल्स को भी मॉइस्चराइज करना चाहिए। इससे नेल्स मुलायम बने रहते हैं। होली से पहले ये काम करना जरूरी है, ताकि उन पर होली कलर्स का साइड इफेक्ट कम से कम हो। कलर निकलते समय ये ड्राई नहीं होंगे।

डार्क नेल पेंट लगाएं: होली कलर्स से नेल्स को बचाने का सबसे आसान तरीका है डार्क नेल पेंट। कोई भी डार्क नेल पॉलिश लगा लें। ब्लैक या वाइन रेड कलर में से कोई भी एक शेड लगा लें। इसके दो कोट लगाएं। उन्हें शाइन देने के लिए वाइट ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगा सकते हैं।

ग्लव्स: यदि आप ग्लव्स में कंफर्ट महसूस करते हैं, तो इसे पहन सकते हैं। इससे नेल्स के साथ आपके हाथ भी सुरक्षित रहेंगे। चाहें तो यूज़ एंड थ्रो वाले ग्लव्स पहन सकते हैं।

पेट्रोलियम जेली: होली खेलने पहले अपने हाथों और नेल्स में अच्छे से वैसलीन लगा लें। पैर के नाखूनों में नेल पेंट और वैसलीन लगाना न भूलें। इससे नेल्स सॉफ्ट रहेंगे और इन पर होली का रंग अंदर तक नहीं जाएगा।

ऐलोवेरा जेल: होली खेलने के लिए तैयारी करते समय ग्लव्स पहनने से पहले आप ऐलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकती हैं। इसे हाथ और पैर के नाखूनों पर लगाएं और अच्छी तरह मसाज करें।

विनेगर: विनेगर यानी सिरका। आप चाहें तो कोई भी सिरका उपयोग कर सकती हैं। यह किसी भी तरह के दाग-धब्बे छुड़ाने में कारगर साबित होता है। यदि नखूनों में कलर अंदर तक घुस जाए, तो उसके लिए एक बाउल में ठंडा पानी लें। अब इसमें एक ढक्कन विनेगर डालकर उसमें नेल्स डिप करके रखें।

लेमन: नाखूनों पर नींबू रगड़ने से भी नेल्स बहुत जल्दी साफ होते हैं। होली कलर्स निकालने के लिए इसमें थोड़ा सोडा या नामक मिलाकर नेल पर रगड़ें।

कच्चा आलू: आलू को कद्दूकस करके उसके पेस्ट से नाखूनों की मसाज करें। इस आलू को आप स्किन पर भी लगा सकते हैं। देखते ही देखते कुछ मिनट के अंदर होली का पूरा रंग साफ हो जाएगा।

जरूरी बातें
● हाथ बार-बार न धोएं। इससे होली कलर्स पक्का हो जाता है।
● गर्म पानी से हाथ न धोएं। इससे भी रंग गहरा हो जाता है।
● हाथों और नाखूनों कप इप्स से क्लीन करते रहें।
● नींबू और विनेगर इस्तेमाल करने के लिए नेल ड्राई हो जाते हैं, इसलिए उन्हें बार मॉइस्चर करते रहें।

 

Source : Agency

पाठको की राय