Thursday, October 22nd, 2026

महंत ने पिथमपुर शिव मंदिर में की पूजा अर्चना

जांजगीर-चांपा। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के पिथमपुर में मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की सुख समृद्धि, शांतिमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके पूर्व पिथमपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने डा महंत का बाजे गाजे, और फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष श्री भगवान दास गढेवाल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, एस डी एम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान, श्रीमती शशिकांता राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, सर्वश्री दिनेश शर्मा, रवि पांडेय, गोपाल थवाईत, विवेक सिसोदिया, रामविलास राठौर, लोचन साव,देवेश सिंह, राधेलाल थवाईत, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय