MPPSC की परीक्षा 21 मार्च को ही होगी
भोपाल
21 मार्च 2021 से शुरु होने वाली मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पर रविवार के टोटल लॉकडाउन का कोई असर नहीं पड़ेगा। परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही होंगी, इसको लेकर मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने कई निर्देश जारी किए है।वही भोपाल (Bhopal) और इंदौर(Indore) में भी केन्द्रों पर इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
दरअसल, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इन्दौर द्वारा दिनांक रविवार 21 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की जाने वाली राज्य लोक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए सभी केन्द्रों पर माकूल इंतजाम कर लिए गए हैं ।परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।
इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी (Indore Collector) मनीष सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) के परीक्षार्थी बिना रोक टोक अपने वाहन अथवा सार्वजनिक वाहन से परीक्षा केंद्रों तक अपने पालकों के साथ पहुँच सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं।
इसके अलावा नवीन अतिरिक्त निर्देशानुसार लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों और कर्मियों, औद्योगिक कच्चे माल एवं उत्पाद के परिवहन, बीमार व्यक्तियों के परिवहन एवं एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन आने-जाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं(MPPSC) में शामिल होने के लिये छूट रहेगी।

पाठको की राय