MP Covid-19: लगातार दूसरे दिन 13 सौ से ज्यादा नए मरीज मिले, पौने छह फीसदी पर पहुंची संक्रमण दर
भोपाल
आज से एक साल पहले कोरोना के संकट ने मप्र में दस्तक दी थी। साल भर बीतने के बाद खतरा उसी प्रकार से बढ़ रहा है। संक्रमण की चेन तोडने के लिए आज 32 घंटे का लॉकडाउन किया गया है। लगातार दूसरे दिन आज 13 सौ से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में जांचे गए 22980 सेंपल में 5.75 फीसदी यानि 1322 संक्रमित मिले हैं। ये इस साल का सबसे हाई पॉजिटिविटी रेट है।
बडे शहरों में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। 24 घंटों में इंदौर में जहां 326 मरीज मिले वहीं भोपाल में दूसरे दिन भी इंदौर से ज्यादा 382 नए केस सामने आए। जबलपुर में 108,ग्वालियर में 41 मरीज मिले। जबकि महाराष्टÑ से सटे सीमावर्ती जिलों में नए केसों में इजाफा हुआ है। बैतूल में 42, रतलाम में 38, खरगोन में 35, सागर में 34, उज्जैन में 28, छिंदवाड़ा में 27, बुरहानपुर में 21 और खंडवा में 20 नए मरीज मिले हैं।
अब तक जांचे गए 61 लाख सेंपल में 4.49 फीसदी पॉजिटिव मिले
लिए गए कुल सेंपल 6231825
जांचे गए सेंपल 6140126
निगेटिव पाए गए 5801553
पॉजिटिव मिले 275727

पाठको की राय