सांसद अनुप्रिया पटेल ने संभाली कमान, पार्टी ऐसे लड़ेगी इलेक्शन
लखनऊ
केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों के तहत मंडल तथा जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे। जिन्हें पार्टी की अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल संबोधित करेंगी। इसी क्रम में सात मार्च को लखनऊ कैंप कार्यालय पर पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक होने जा रही है।
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर वाराणसी में हाल ही में अनुप्रिया पटेल ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन किया। अन्य मंडल मुख्यालयों तथा जिलों के लिए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया है कि पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा सात मार्च को लखनऊ कैंप कार्यालय पर होगी। जिसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद, जिलों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल संबोधित करेंगी।

पाठको की राय