MP विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश
भोपाल
मध्य प्रदेश के बजट से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया.सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण में पिछले साल के मुकाबले सकल घरेलू उत्पाद में कमी का अंदेशा जताया.सरकार ने साल 2020-21 में 3.37% कमी का अनुमान लगाया है.प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय भी घटी.साल 2019-20 में प्रति व्यक्ति आय ₹62236 थी जो साल 2020-21 में बढ़कर 58425 हो गई है.इसमें बीते साल के मुकाबले 6.12 फीसदी की कमी दिखाई गई. 2019 में राज्य का घाटा 18942.39 करोड रुपए था.राज्य के खनन राजस्व में 15.85% कमी रही है.सरकार ने कोरोना काल में खर्च की गई राशि का भी जिक्र किया है.प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन चलाने में 7 करोड रुपए खर्च हुए.
2020 की स्थिति में बेरोजगारों की संख्या 24.72 लाख हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की विकास दर में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 3.9% की कमी अनुमानित है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम (MSME) उद्योग के रजिस्ट्रेशन में वर्ष 2019-20 में 3.35% की कमी आई। 2018-19 में प्रदेश में ऐसे रजिस्टर्ड उद्योगों की संख्या 2.98 लाख थी जो वर्ष 2019-20 में घट कर 2.88 लाख रह गए।
खनिज से सरकार की आय में 27.4% की कमी आई। सरकार को 2019-20 में खनिज से 1798.3 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि गत वित्तीय वर्ष में उत्पादन मूल्य 2476.58 करोड़ था। बिजली से मिलने वाले राजस्व में 14.86% की वृद्धि हुई।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 179.17 करोड़ रुपए नहीं बांटे जा सके
प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नष्ट होने पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सहायता देने के लिए 2020-21 में 799.00 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। जिसमें से 620.83 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। 179.17 करोड़ रुपए बांटे नहीं जा सके।

पाठको की राय