MP के खाते में 6 साल बाद आया गैलेंट्री अवॉर्ड, मप्र के भूरीबाई और डॉ. कपिल तिवारी को पद्मश्री
भोपाल
पार्षद से लोकसभा स्पीकर तक पहुंची सुमित्रा महाजन ‘ताई’ को वर्ष 2021 का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। देश में 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। राजनीति के क्षेत्र में सुमित्रा महाजन को यह पुरस्कार दिया जाएगा। ताई पहली बार इंदौर से वर्ष 1982 में पार्षद बनी थीं। इसके बाद वे इंदौर से लोकसभा चुनाव वर्ष 1989 में भाजपा के टिकट पर लड़ीं। तब से लेकर वर्ष 2013 तक वे लगातार यहां से चुनाव जीतती रहीं। वे लगातार आठ बार इंदौर का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करती रहीं। उन्हें 16वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। प्रदेश की ही भूरीबाई को कला के क्षेत्र में पद्श्री पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा डॉ. कपिल तिवारी को पद्म श्री सम्मान दिया गया है। डॉ. तिवारी को लोकसंस्कृति और लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान दिया गया है।
इस बार 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पाठको की राय