Wednesday, October 21st, 2026

अप्रैल से चलेगी लखनऊ-आगरा-लखनऊ ट्रेन 

लखनऊ 
लखनऊ से आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए एक अप्रैल से ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेन लखनऊ से आगरा और आगरा से लखनऊ के बीच रोजाना चलेगी। इस ट्रेन के सभी कोच आरक्षित होंगे। यानी कंफर्म टिकट वाले ही यात्री ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। ट्रेन में 09 एसी चेयरकार समेत कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) को ट्रेन में आरक्षण शुरू करने का ब्यौरा भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार रात से ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू होगी। 
 

ट्रेन नंबर 02179 लखनऊ जंक्शन से 01 अप्रैल 2021 से अगले आदेश तक रोजाना दोपहर 03:55 बजे रवाना होकर उन्नाव, कानपुर सेंट्रल के रास्ते आगरा फोर्ट रात 09:49 बजे पहुंचेगी। वापसी में एक अप्रैल को ट्रेन नंबर 02180 आगरा फोर्ट से अगले आदेश तक प्रतिदिन सुबह 06:31 बजे चलकर टुंडला, कानपुर के रास्ते लखनऊ जंक्शन दोपहर 12:25 बजे पहुंची।  

 

#ट्रेन 

Source : Agency

पाठको की राय