Thursday, October 22nd, 2026

सुबह हल्की ठंडक, दिन में तेज धूप एवं शाम होते होते हल्की बारिश, 40 के पार जा सकता है डे-पारा

भोपाल
राजधानी में मौसम के रंग भी अजब गजब नजर आ रहे हैं। सुबह हल्की ठंडक, दिन में तेज धूप एवं शाम होते होते तेज हवा के साथ गरज-चमक हल्की बारिश का नाजारा पिछले चार पांच दिनों से देखने को मिल रहा है। हालांकि शनिवार को भोपाल शहर में बारिश नहीं हुई,लेकिन बैरसिया इलाके में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार बन रहे हैं। इस दौरान ठहराव के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद ही मौसम में सुधार हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरवेंस की वहज राजधानी समेत प्रदेशभर में रूक रूक कर बारिश हो रही है। वहीं,कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। आज भी देर शाम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। ठहराव के साथ हल्की बारिश का सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। इसके बाद ही मौसम के सामान्य होने संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे।

मौसम वैज्ञानिक गुरूदत्त मिज्ञा ने बताया कि अभी सप्ताहभर तापमान में कोई उतार चढ़ाव नही होंगे,लेकिन मार्च के अंत तक दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। वहीं,अप्रैल का महीना पूरा तपिश वाला होगा।

 

#ठंडक#तेज धूप#बारिश

Source : Agency

पाठको की राय