Tuesday, October 20th, 2026

LPG गैस के बढ़े दामों पर बोले राहुल- सिर्फ दो का विकास

नई दिल्ली
 दरअसल आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर ट्विटर के जरिए धावा बोलते आ रहे हैं। वो किसान आंदोलन और मंहगाई को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं, उनका ताजा ट्वीट भी इसी और इशारा करता है। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों की एक खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।

जिसमें लिखा है कि '10 दिनों के भीतर दो बार बढ़ी एलपीजी गैस की कीमत, अब तक 75 रु का उछाल, जानें ताजा भाव', इसको शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि 'जनता से लूट, सिर्फ दो का विकास।' राहुल गांधी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि राहुल गांधी इन दिनों केंद्र सरकार पर'हम दो, हमारे दो' नारे के जरिए तंज कस रहे हैं। । इस नारे के बहाने उन्होंने मोदी सरकार को कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार होने का आरोप लगाया है। 14.2 किलो के घरेलू गैस इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए से बढ़कर 769 रुपए हो गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में ये इजाफा हुआ है।
 
आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का बिना नाम लिए तंज कसा था और उनकी तुलना तानशाहों से की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि आखिर क्यों बहुत सारे तानाशाहों के नाम ' M' से शुरू होते हैं।  

 

#LPG गैस

Source : Agency

पाठको की राय