Wednesday, October 21st, 2026

कोहली 28वीं बार शून्य पर हुए आउट, गांगुली को पीछे छोड़ बनाया अनचाहा रेकॉर्ड

अहमदाबाद
भारतीय कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनैशनल में भी जारी रही। अहमदाबाद में विराट कोहली को आदिल रशीद ने क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान कोहली खाता नहीं खोल सके। यह इंटरनैशनल क्रिकेट में 28वां मौका है, जब कोहली खाता नहीं खोल सके। यही नहीं, कोहली ने सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का सौरभ गांगुली का अनचाहा रेकॉर्ड भी तोड़ दिया। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली इंटरनैशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 13 बार शून्य पर आउट हुए थे, जबकि विराट आज 14वीं बार हुए। ओवरऑल देखा जाए तो इंटरनैशलल क्रिकेट में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का भारतीय रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। वह 34 बार आउट हुए हैं, जबकि वीरेंदर सहवाग 31, सौरभ गांगुली 29 और विराट कोहली 28 बार खाता नहीं खोल सके।

सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय (इंटरनैशनल क्रिकेट)
34 - सचिन तेंडुलकर
31 - वीरेंदर सहवाग
29 - सौरभ गांगुली
28 - विराट कोहली
26 - युवराज सिंह

 

#Kohli

Source : Agency

पाठको की राय