Tuesday, October 20th, 2026

सदगुरु को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना


सदगुरु के नाम से मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर जग्गी वासुदेव को ट्रोल करने वालों को कंगना रनोट ने लताड़ लगाई है। उन्होंने ऐसे लोगों की तुलना कीड़े-मकोड़ों से की है। एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "जिन इडियट्स को चूहों का आईक्यू और कीड़ों को अस्तित्व मिला है, वे स्त्री को एक लिंग नहीं बल्कि आयाम बताने पर सदगुरु को निशाना बना रहे हैं। वे यह जानकार हैरान रह जाएंगे कि उनके पास सूर्य और चंद्रमा हैं, उनकी मां और पिता, मर्द और स्त्री दोनों उनमें हैं। बेवकूफ अपने आपकों शमिंर्दा करना बंद करें। कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सदगुरु की पोस्ट पर आए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स साझा करते हुए अगली पोस्ट में लिखा है, "यह किसी एक व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं है। बल्कि यह एक संस्था, सम्पूर्ण संस्कृति, धर्म और इस देश का उत्पीड़न है। क्योंकि सदगुरु भारत के प्राचीन ज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं और शिवरात्रि करीब आते ही कीड़े-मकोड़े पागल हो रहे हैं। क्योंकि यह उनका पसंदीदा दिन है, वे शिव को मनाएंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय