Wednesday, October 21st, 2026

यूपी पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची के लिए दिन भर दावेदार लगाते रहे जुगाड़, आज जारी होगी लिस्ट

एटा 
पिछले चार दिनों से चल रही माथामच्ची के बाद शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होगी। पिछली बार चूके हुए लोग दिन भर इधर उधर मन माफिक सूची तैयार कराने के लिए जुगाड़ लगाते रहे। पंचायत चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी होने से पहले हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद स्थानीय अधिकारी फिर से आरक्षण सूची की कवायद में जुट गए। अनतिम आरक्षण सूची शनिवार को एक फिर से जारी की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी तथा ग्राम पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों के नाम शामिल है। आरक्षण की स्थिति देखने के लिए दिन भर लोग अपने परिचितों से संपर्क कर रहा था। कभी लोग विकास भवन पर जा रहे थे तो कभी कलक्ट्रेट पर। डीपीआरओ कार्यालय के कर्मचारियों से भी जानकारी कर रहे थे। भीड़ की संख्या अधिक होने पर आरक्षण की सूची पर काम कर रहे लोग गोपनीय स्थान पर बैठकर इस सूची को अंतिम रूप दे रहे थे। सबसे अधिक मारामारी जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए थी। हर कोई अपने-अपने वार्ड को अपने हिसाब से आरक्षित कराने की जुगत में था। आरक्षण जारी होने वाली सूची में प्रधान पद के लिए 575, जिला पंचायत के तीस वार्ड की संख्या शामिल है।  आलोक प्रियदर्शी, डीपीआरओ बताते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को अनतिम आरक्षण सूची जारी होगी। यह सूची विकास भवन, ब्लॉक कार्यालय और जिला मुख्यालय के प्रमुख स्थानों पर चस्पा की जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी होगी। 
 

 

#Jugaad

Source : Agency

पाठको की राय