Wednesday, October 21st, 2026

19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर जो बाइडेन ने किए हस्ताक्षर  

 वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए गुरुवार को बड़े आर्थिक पैकेज का तोहफा दिया। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोना वायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर करने के बाद व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन पास्की ने मीडिया को बताया कि, एक सप्ताह के अंदर लोगों की बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे। 

वहीं कुछ घंटों के बाद ही राष्ट्रपति देश में महामारी के एक साल होने पर अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे। इस बिल का नाम 'अमेरिकन रेस्क्यू प्लान एक्ट 2021' है। इससे जरूरतमंद अमेरिकियों के खाते में 1400 डॉलर की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी। बिल के बजट में से 350 बिलियन डॉलर का बड़ा हिस्सा स्टेट और लोकल गवर्नमेंट के लिए रखा गया है। साथ ही महामारी से निपटने के लिए भी अलग से फंड रखा गया है। सितंबर तक बिल के बजट में 300% डॉलर का फंड बढ़ाया जाएगा। इसे राष्ट्रपति जो बाइडेन की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। बाइडेन ने इस पैकेज को महामारी के दौरान पीड़ित लाखों परिवारों और व्यवसायों के लिए लड़ाई का मौका कहा था। कोरोना की वजह से अब तक अमेरिका में 528,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

#Joe Biden

Source : Agency

पाठको की राय