Jio का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान, 129 रुपये में 28 दिन डेटा-कॉलिंग
नई दिल्ली
अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और महीने भर की वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। जियो के 28 दिन वाले प्लान की शुरुआत 129 रुपये से होती है और यह कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान भी कहा जा सकता है। इसमें आपको लगभग एक महीने के लिए डेटा और कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। आइए जानते हैं इस प्लान की डीटेल और दूसरी कंपनियां इस कीमत पर क्या ऑफर कर रही हैं?
Reliance Jio का 129 रुपये वाला प्लान
यह कंपनी के किफायती प्लान्स में से एक है, जो वेबसाइट पर भी Affordable Packs की कैटेगरी में दिए गए हैं। 129 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा 300 एसएमएस और जियो एप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानी यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो डेटा का कम इस्तेमाल करते हैं।
Vodafone-Idea का 129 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया (Vi) भी 129 रुपये का प्लान ऑफर करती है। हालांकि इसमें जियो से कम वैलिडिटी मिलती है। Vi के प्लान में 24 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 sms मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में किसी भी प्रकार का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता।
Airtel का 129 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का प्लान भी वोडाफोन-आइडिया के जैसी सुविधाओं वाला है। इसमें भी 24 दिन की वैलिडिटी के लिए कुल 2 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं। हालांकि इसमें Amazon Prime का 30 दिन का फ्री ट्रायल, फ्री हैलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।

पाठको की राय