Tuesday, October 20th, 2026

Jeff Bezos ने Amazon के CEO पद से दिया इस्तीफा, पहली बार हुई है एक तिमाही में $100 बिलियन कमाई

वाशिंगटन
अमेजन(Amazon) के CEO जेफ बेजोस(Jeff Bezos) ने अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस साल के अंत तक जेफ बेजोस अमेजन के CEO पद को छोड़ देंगे। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ने कंपनी के कर्मचारियों को एक चिट्ठी लिखकर अपने फैसले के बारे में बताया है। कर्मचारियों की लिखी चिट्ठी में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने कहा कि उनकी जगह पर अब कंपनी के नये CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) होंगे।
 
अमेजन (Amazon) ने मंगलवार को घोषणा की है कि जेफ बेजोस को अब कंपनी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। जेफ बेजोस ने कंपनी के CEO पद से उस वक्त हटने का ऐलान किया है जब अमेजन कंपनी ने पिछले साल की आखिरी तिमाही यानि 2020 के आखिरी तीन महीनों में रिकॉर्ड 100 बिलियन डॉलर की कमाई की है।

अमेजन के CEO जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने कंपनी के कर्मचारियों के नाम लिखी चिट्ठी में कहा है कि 'मैं यह घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हूं कि मैंने अमेजन के CEO पद को छोड़ने का फैसला किया है। मेरी जगह पर अमेजन के CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) होंगे। कंपनी के लिए मेरी अगली भूमिका कार्यकारी अध्यक्ष की होगी। अपनी इस नई भूमिका में मैं अपनी पूरी शक्ति के साथ कंपनी के नए उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करूंगा। एंडी जेसी पर मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक बेहतरीन लीडर साबित होंगे'
 
जेफ बेजोस ने कंपनी के कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि 'मेरी यात्रा आज से करीब 27 साल पहले शुरू हुई थी। उस वक्त अमेजन सिर्फ एक विचार था और इसका कोई नाम नहीं था। उस वक्त सबसे ज्यादा बार मुझसे यही सवाल पूछा गया था कि आखिर इंटरनेट क्या है? और आज हमारी कंपनी में 13 लाख लोग रोजगार कर रहे हैं। हमारी कंपनी के 13 लाख कर्मचारी दुनिया के करोड़ों ग्राहकों की सेवा करते हैं। और आज हमारी पहचान दुनिया के सफल कंपनियों में है'

 

#Jeff Bezos ने Amazon के CEO

Source : Agency

पाठको की राय