समय-सीमा की बैठक मे कोविड से बचाव के लिए अभी भी सतर्कता बरतने के निर्देंश
रायपुर
कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने जिला कार्यालय में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने समय-सीमा और जनचैपाल के आवेदनों को तत्परतापूर्वक निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि रायपुर जिले में 6 नये खुलने वाले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के प्रगति की समीक्षा की और इनमें कराये जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूल परिसरों में मार्च माह तक ट्यूबवेल की समुचित व्यवस्था करने को कहा।
कलेक्टर ने करोना के संक्रमण को देखते हुए मास्क के उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने इसके लिए विशेषकर नगर निगम क्षेत्र में अभियान संचालित कर मास्क पहनें बिना घूमनें वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए जनता को अभी भी लगातार जागरूक रहने और सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष भी इसी मौसम में कोविड के प्रकरणों का विस्तार हुआ था और अभी भी देश के अनेक राज्यों में कोविड के प्रकरणों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया हैं कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान पर जोर दिया जाए। उल्लेखनीय हैं कि 60 वर्ष के अधिक आयु के नागरिकों और 45 वर्ष के अधिक के विभिन्न बीमारियों से प्रभावित नागरिक कोविन एप्प के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण करा सकते हैं।

पाठको की राय