Saturday, October 24th, 2026

 जमीन विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग 

मधुबनी 
बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को होली के दिन दो सहोदर भाइयों सहित तीन लोगों की हत्या से सनसनी मच गई। ये घटना बेनीपट्टी थाना के महमदपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर अंधाधुंध हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए, जिनमें से दो पटना और एक दरभंगा रेफर किया गया। इस वारदात के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने भूमि विवाद में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। लगुरांव बिलनपुर निवासी लालबचन मांझी (60 वर्ष) का रविवार की देर रात अपने छोटे भाई ललन मांझी के साथ भूमि में हिस्सा को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद ललन मांझी ने लालबचन मांझी की तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद ललन मांझी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

 

#अंधाधुंध फायरिंग 

Source : Agency

पाठको की राय