महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, प्रतिदिन 81 प्रतिशत योगदान
रायपुर
महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है। पिछले 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्या अभी भी सबसे अधिक 31,855 (59.57 प्रतिशत) है। इसके बाद पंजाब में 2,613 और केरल में 2,456 नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं। दस राज्यों में अभी भी कोरोना के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज यह 3.95 लाख (3,95,192) है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 26,735 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 74.32 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 62.91 प्रतिशत है।
आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 5.31 करोड़ (5,31,45,709) वैक्सीन खुराक 8,61,292 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। इनमें 79,80,849 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 50,61,790 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 84,78,478 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 32,37,381 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 51,31,949 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,12,31,650 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 95.28 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 26,490 मामले ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर आज 10,836,458 है। पिछले 24 घंटों में कोविड से 251 लोगों की मौत हुईं है। दैनिक मृत्यु के मामले में 78.49 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 जबकि पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की कोविड से मौत हुई है।
#महाराष्ट्र#पंजाब#केरल#कर्नाटक#छत्तीसगढ़

पाठको की राय