बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार नए मामले आए सामने
नई दिल्ली
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,320 नए मामले सामने आए, जबकि 16,637 लोग ठीक हुए और 161 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह ये आंकड़े प्रस्तुत किए। नए मामलों के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1 करोड़, 13 लाख 59 हजार अड़तालीस हो गई है। जबकि इस वायरस से रिकवर हुए लोगों की संख्या 1 करोड़, 9 लाख, 89 हजार आठ सौ सत्तानवे है।
वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस के 2 लाख 10 हजार पांच सौ चौवालीस संक्रिय मामले हैं। वहीं, इस वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार छ सौ सात हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 2 करोड़, 97 लाख 38 हजार चार सौ नौ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
वहीं अगर भारत में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्राभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, पंजाब केरल, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित शहर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 85 प्रतिशत नए मामले इन्हीं 6 राज्यों से सामने आ रहे हैं।

पाठको की राय