Thursday, October 22nd, 2026

असम में आज PM मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने, भाजपा के विकास एजेंडा के बारे में जनता को बताऊंगा- पीएम मोदी

गुवाहाटी
असम और पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस चुनाव प्रचार करने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज (20 मार्च) और रविवार (21 मार्च) को असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और असम के छबुआ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी भी आज असम में ही होंगे। राहुल गांधी 19 मार्च और शनिवार यानी 20 मार्च को असम दौरे पर हैं। आज असम में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का राज्य के घोषणापत्र भी जारी कर सकते हैं। असम में आज एक और जहां पीएम नरेंद्र मोदी विपक्ष पर निशाना साधेंगे तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी बीजेपी पर हमलावर होंगे। असम के चुनाव में इस बार कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को चुनावी मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं।


पीएम मोदी ने अपने बंगाल और असम दौरे से पहले ये विश्वास जताया है कि दोनों राज्यों में एनडीए की जीत होगी, क्योंकि जनता चाहती है कि एनडीए दोनों राज्यों में सत्ता में आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और असम के छबुआ में रैली करेंगे। इसके अलावा ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, रैली के दौराम मैं भाजपा के विकास एजेंडा के बारे में दोनों राज्यों की जनता को बताऊंगा। यह पूरी तरह साफ है कि दोनों राज्य आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को जिताना चाहते हैं।
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को असम के तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी में कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। उसके बाद जोरहाट और बिश्वनाथ में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। शुक्रवार (18 मार्च) को राहुल गांधी ने डिब्रूगढ़ में एक कॉलेज में छात्रों से बात की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था।
 
शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हल्दिया में रैली में हिस्सा ले सकती है। शनिवार दोपहर 12 बजे ममता बनर्जी हल्दिया में रैली करेंगी। इसके बाद एक बजे सीएम ममता खेजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दिन के 2 बजे मेचोग्राम में ममता बनर्जी रैली करेंगी। आज ममता बनर्जी कुल तीन रैलियां करने वाली हैं।

 

#असम में आज PM मोदी और राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय