Thursday, October 22nd, 2026

अहमदाबाद में  में ​शनिवार-रविवार को बंद रहेंगे मॉल और मल्टीप्लेक्स 

अहमदाबाद
गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में मॉल और मल्टीप्लेक्स भी बंद कराने का फैसला लिया गया है। ऐसा कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से हुआ है। इससे पहले यहां बस सेवा रोकी गई थी। शहर के बगीचे और पार्क भी बंद कराए गए थे। आज अहमदाबाद नगर निगम की ओर से कहा गया कि, शनिवार-रविवार को मॉल और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। इन दोनों दिन लोगों की भीड़ ज्यादा रहने की वजह से ऐसा फैसला ​लिया गया है। प्रशासनिक फैसले पर प्रति​क्रिया देते हुए एक मूवी-थिएटर के मालिक ने कहा कि शनिवार और रविवार को हमें सबसे ज्यादा कारोबार की उम्मीद होती है। मगर, अब फिर से चिंता बढ़ गई है। 

उन्होंने कहा, "हम बहुत परेशान हैं क्योंकि मल्टीप्लेक्स 7 महीने से बंद थे और हम जैसे-तैसे उस स्थिति में लौटना शुरू हुए थे। अब फिर से पाबंदी लगाई जा रही हैं।'' बता दिया जाए कि, बीते रोज से अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एएमटीएस) और अहमदाबाद बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की बसों का संचालन रोक दिया गया है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। नगर निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि, कोरोना वायरस मामलों की बढ़ती संख्या के चलते प्रशासनिक स्तर पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इसी के तहत यहां सूरत और अहमदाबाद में बस सेवा को कई रूट्स पर बंद कर दिया गया है। 

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है और यहीं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, वैक्सीनेशन के चलते स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आई। कोरोना को लेकर सतर्क हुई सरकार, रात्रि कर्फ्यू पर यह बोले मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान अहमदाबाद के अलावा सूरत में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां अठवा, रांदेर और लिंबायत में सिटी-बीआरटीएस बस सेवा बंद कर दी गई है। 21 रूट पर दौड़ने वाली 300 बसों के पहिए थम गए हैं।
 

 

#मॉल और मल्टीप्लेक्स 

Source : Agency

पाठको की राय