Wednesday, October 21st, 2026

आज यूपी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में अहम बैठक

 लखनऊ 
देश में होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग में एक अहम बैठक होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पुलिस महानिदेशक एच.सी.अवस्थी,   अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज सिंह शामिल होंगे।

विदित हो कि इस अहम बैठक के बारे में आपके 'हिन्दुस्तान' ने अपने पाठकों को पिछले दिनों ही जानकारी दी थी। इस बैठक में आगामी होली के त्योहार से से पहले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की वजह से राज्य के ग्रामीण इलाकों में शांति व्यवस्था और सद्भाव बनाए रखने के उपायों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों की उपलब्धता, उनके आवागमन और तैनाती आदि पर विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा। चूंकि इस बार एक जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के चारों पदों के लिए एक साथ चुनाव होना है इसलिए हर जिले में मतदान के समय सुरक्षा बलों की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चत करनी होगी।

2017 के निकाय चुनाव और 2015 के पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40-40 कम्पनी सुरक्षा  बल भी राज्य निर्वाचन आयोग को मिला था, इस बार भी केन्द्रीय सुरक्षा बल की मांग की जा सकती है।

 

#अहम बैठक

Source : Agency

पाठको की राय