Monday, October 19th, 2026

ITF का निर्णय Davis Cup 2021 सात के बजाय 11 दिन तक होगा आयोजित !

लंदन
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 2021 में डेविस कप फाइनल्स को  करने का फैसला किया है और वह केवल मैड्रिड के बजाय यूरोप के तीन शहरों में इसका आयोजन करने पर विचार कर रहा है।

आईटीएफ ने सोमवार को घोषणा की कि इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष टेनिस टीम प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक किया जाएगा जिसमें 18 देश भाग लेंगे। इन देशों को छह-छह टीमों के तीन ग्रुप में बांटा जाएगा।


फाइनल्स में जगह बनाने वाले देशों की संख्या में 2022 में कटौती करके 16 कर दी जाएगी। तीन शहरों को मेजबानी सौंपने के प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार दो नए शहरों में से प्रत्येक शहर ग्रुप चरण के दो तथा एक क्वार्टर फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा।

मैड्रिड में ग्रुप चरण के दो मुकाबलों के अलावा दो क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होगा। मेजबान शहरों के लिए खुली निविदा प्रक्रिया अपनायी जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में मैड्रिड में होने वाले डेविस कप फाइनल्स को रद्द कर दिया गया था।

 

#ITF#Davis Cup 2021

Source : Agency

पाठको की राय