Tuesday, October 20th, 2026

IRCTC ने शुरू की नई सर्विस अब ट्रेन के साथ बस का टिकट भी कर सकेंगे बुक 

 नई दिल्ली 
ट्रेन और फ्लाइट टिकट के बाद अब IRCTC से बस का टिकट भी बुक किया जा सकेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बस टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। इस सर्विस को देशभर में 29 जनवरी से ही लाइव कर दिया है। ये जानकारी IRCTC की ओर से शुक्रवार को दी गई। बुकिंग के दौरान ग्राहकों को बैंक और ई-वॉलेट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानि अब यात्री एक जगह से ही रेल, फ्लाइट और बस की ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

  
  
>> IRCTC से बस की टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप IRCTC मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। 
>> इसके अलावा आप www.bus.irctc.co.in वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। 
>> यहां आप अपनी पसंद के हिसाब से सीट का चयन कर टिकट बुक कर सकते हैं। 
>> यह सर्विस देशभर में 22 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध होगी। इसके लिए इन राज्यों को कवर करने वाले 50,000 से ज्यादा राज्य सड़क परिवहन और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी की गई है। 
>> इस फीचर के जरिए यूजर्स रूट, सुविधाएं, रिव्यू, रेटिंग्स और बस की तस्वीर भी देख पाएंगे।
>> साथ ही बुकिंग के दौरान पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट्स भी सेट कर पाएंगे। 

 

#IRCTC

Source : Agency

पाठको की राय